जानिए कैसे नये साल पर आपकी किस्मत बदल सकती है..

नये साल पर आपकी किस्मत बदल सकती है बस पूछे खुद से कुछ सवाल!

इंसान ज़िंदगी में सफलता की तलाश में यहाँ वहां भटकता रहता है | और साथ ही साथ इस ज़िंदगी का हर साल ऐसे बीत जाता है जैसे कोई लम्हा|जब भी नववर्ष का आंरभ होता है जिसको सुन कर शायद ही कोई ऐसा हो जो खुशी महसूस ना करता हो |शायद कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिनको शर्मिंदगी महसूस होती होगी |

लेकिन कहीं ना कही उन लोगो के मन में भी ये इच्छा रहती है कि इस आने वाले साल में वो भी नये ऊचाइयां हासिल करे | साथ ही साथ सफलता उनके कदम चूमे |अखिर ऐसा क्या होता है कि कुछ लोगो के पास सब होता है फिर भी वो इस खास दिन पर खुशियाँ नहीं ढूंढ पाते?

वजह कुछ भी हो सकती है लेकिन जब मैं अपने आप को नये साल के करीब पाता हूँ तो खुद से अक्सर कुछ सवाल करता हूँ |जो मुझे ज़िंदगी की इस भाग दौड़ में आगे ले जाने में मदद करते है |

ये है वो सवाल जिससे आपके हर नये साल पर आपकी किस्मत बदल सकती है:

1. उम्र के एक साल बढ़ने के बाद मैंने खुद को ज़िंदगी की असलियत के कितना करीब पाया है?

2. क्या मैं अभी भी अपनी वही गलतियाँ दोहरा रहा हूँ जो कि मेरे पाप कर्मो को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं| या मैं जानते हुए भी उन गलतियों से सबक नहीं सीख रहा?

3. क्या मैं अब भी उसी रास्ते मे हूँ जो मेरी मंज़िल की ओर नहीं ले जा रहा?

4. पिछले बीते साल से आज के आपके जन्‍मदिन तक मे आपके अंदर कितना बदलाव हुआ है ? उसका विवरण लिखे और ये सोचे कि जो भी समय बीता पिछले एक साल में उसने आपकी ज़िंदगी को बेहतर बनाता है या बदतर?

5. क्या मैं अपने आस पास के लोगो को बिना कोई वजह के दिल दुखाता हूँ? अगर हाँ तो उन वजहों को ढूंढ कर उसको सुलझाने के लिए कितना प्रयास कर रहा हूँ ?

6. अपने घर में किसी का अपमान करता हूं? अपने से उम्र में बड़े लोगो से किस तरह से पेश आता हूँ..

7. अगर कोई मेरा दिल दुखता है तो क्या मैं उस बात को भूलने का प्रयास करता हूँ या वही रुका रहता हूँ ?

8. क्या मेरा गुस्सा करना जायज़ है ?

अगर हम अपने आप से पूछताछ करे और इन सवालों के जितने भी बेहतरीन जवाब पाएंगे| जो सिर्फ आप और आपकी ज़िंदगी को सही दिशा में ले जाएगा | लेकिन खुद को बिना किसी दबाव मे डाले, अपने आप को हर क्षेत्र मे अव्वल करने के लिए नही बल्कि सुधार के लिए प्रेरित करे |

शायद इन सवालों के जवाब में ही वो खुशी है जो हम हर नये साल पर ढूंढते है| नये साल किसी भी तरह से एंजॉय करना हो करें |लेकिन खुद से ये सवाल जरूर पूछे शायद ये ही आपको आपके जन्म होने का सही रास्ता दिखाए और नये साल पर आपको असली खुशी से रूबरु करवाए|

और ये आवश्यक नही की आप सिर्फ नये साल पर ही इन सवालों से खुद में बदलाव लाये | ज़िंदगी के किसी भी मोड़ पर हार महसूस हो तो इन सवालों को लेके चिंतन करे | सफलता आपके कदमों पर आएगी और हर तरफ  खुशियां  ही खुशियां  होगी |

Leave a Reply